मलाइका को छोड़ भूमि की बाहो में नज़र आये अर्जुन कपूर, भूमि के साथ रोमांस करने पर अर्जुन हुए ट्रोल

अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक के नाम से जाने जाते हैं वही अपने लुक्स से वे अपने फैंस को दीवाना बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ते। अर्जुन कपूर वैसे तो ज्यादा अपने रिलेशनशिप की खबरों के चलते चर्चित रहते हैं और मलाइका के साथ अधिकतर जगह पर देखे जाते हैं जिसके चलते लोग उनकी जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं लेकिन पिछले दिनों जब वे अपनी फिल्म एक विलन रिटर्ंस की शूटिंग के लिए बिजी थे तब बीच में खबरें आने लगी थी कि वह मलाइका को छोड़ दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करने लगे हैं लेकिन इन सभी खबरों को अफवाह बताते हुए दोनों एक साथ पार्टी करने से भी नजर आए और दोनों की तस्वीरें भी काफी ज्यादा वायरल हुई। अब एक बार फिर अर्जुन दूसरी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते पकड़े गए जिसके बाद उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी है।

मलाइका के साथ अर्जुन को किया जाता हैं पसंद

मलाइका को छोड़ भूमि की बाहो में नज़र आये अर्जुन कपूर, भूमि के साथ रोमांस करने पर अर्जुन हुए ट्रोल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को पिछले 3 साल से भी ज्यादा वक्त से डेट कर रहे हैं और लोगों में पावर कपल के रूप में सामने आते हैं। वही दोनों की जोड़ी को भी उनके फैंस के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। पिछले समय अर्जुन और मलाइका की तस्वीरें वायरल हुई थी तब वे पेरिस में वेकेशन के लिए गए हुए थे और दोनों ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में फोटो अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की जो काफी ज्यादा पसंद भी की गई। मलाइका और अर्जुन की जोड़ी को अब उनके फैंस शादी के बंधन में बंधता हुआ देखना चाहते हैं। हालांकि अर्जुन की कुछ तस्वीरें अभी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग में चल रही है जिसमें वह अपनी लेडी लव को छोड़ लेडी किलर के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं आइए बताते हैं तस्वीरों के पीछे की पूरी सच्चाई।

भूमि को फसाया प्यार के जाल में

मलाइका को छोड़ भूमि की बाहो में नज़र आये अर्जुन कपूर, भूमि के साथ रोमांस करने पर अर्जुन हुए ट्रोल

इन दिनों अर्जुन कपूर और भूमि पेडणेकर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है बता दे दोनों काफी रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं और यह तस्वीरें भूमि ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की जो देखते ही देखते काफी ज्यादा वायरल होने लगी। बता दे यह तस्वीर अर्जुन कपूर और भूमि पेडणेकर की अपकमिंग फिल्म ‘द लेडी किलर’ की है और शूटिंग के सेट से इनकी खास तस्वीरें वायरल हुई जिसके बाद उनके फैंस कहते नजर आए कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे से अलग हो जाएंगे लेकिन उनकी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। अर्जुन अपने काम को लेकर काफी सजग रहते हैं जिसके चलते वे भूमि के साथ मस्ती करते नजर आए और दोनों की जोड़ी को पसंद भी किया गया। अब फैंस इनकी फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फिल्म की कहानी भी काफी रोमांचक बताई जा रही है।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *