शिल्पा शेट्टी ने बताई सलमान खान की सच्चाई, पिता के निधन के बाद पूरी रात शिल्पा के घर रुकते थे सलमान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं जिसके चलते उनकी शादी के लिए भी कई सवाल उठाए जाते हैं। वही उनके काम की बात करें तो फिल्मों में उनके द्वारा किए गए काम को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है साथ ही उनके व्यवहार की भी उनके फैंस काफी ज्यादा प्रशंसा करते हैं जिसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। बात करें शिल्पा शेट्टी की तो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री होने के साथ ही बेहद ही खूबसूरत अदाकारा भी हैं और बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर रहकर भी छोटे पर्दे पर अपने रूप का जलवा बिखेरने में कोई कमी नहीं छोड़ती। आज हम बात करने जा रहे हैं सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की उस दोस्ती की जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं अब यह उनकी दोस्ती थी या दोनों के बीच प्यार ये आपको आगे आर्टिकल में बताएंगे।

शिल्पा और सलमान के रिलेशनशिप की खबरें आई थी सामने

शिल्पा शेट्टी ने बताई सलमान खान की सच्चाई, पिता के निधन के बाद पूरी रात शिल्पा के घर रुकते थे सलमान

शिल्पा शेट्टी ने जब शादी नहीं की थी उससे पहले उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था जिनके साथ उनका नाम भी जोड़ा गया। आज हम बात कर रहे हैं शिल्पा शेट्टी और सलमान खान की जिन्होंने 90 के दशक में बेहतरीन फिल्मों में काम किया और लोगों द्वारा काफी प्रशंसा भी हासिल की। दोनों की जोड़ी को फैंस के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता था और फैंस तो यह भी कयास लगाने लगे थे कि दोनों एक दूसरे से शादी कर लेंगे। हालांकि दोनों को कई बार साथ में देखा जाता था जिसके चलते दोनों के रिलेशनशिप पर भी कई बातें होती थी लेकिन शिल्पा और सलमान ने कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं की और वह उस रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम ही दे रहे थे। उसके बाद शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से शादी कर ली जिसके बाद सलमान के फैंस फिर से नाखुश हुए और सलमान की शादी की चर्चा एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में होने लगी।

इस वजह से सलमान जाते थे शिल्पा के घर

शिल्पा शेट्टी ने बताई सलमान खान की सच्चाई, पिता के निधन के बाद पूरी रात शिल्पा के घर रुकते थे सलमान

इन दिनों शिल्पा शेट्टी द्वारा दिया गया बयान एक बार फिर से वायरल हो रहा है। शिल्पा शेट्टी ने सलमान खान के बारे में बात करते हुए बताया कि सलमान उनके पिता की मौत के बाद कई बार उनके घर जाया करते थे और पूरी रात उनके घर में ही गुजारते थे। आगे शिल्पा ने बताया कि सलमान और शिल्पा के पिता की काफी अच्छी दोस्ती थी और दोनों साथ में बैठकर ड्रिंक भी किया करते थे जिसके चलते उनके पिता की मौत से सलमान को काफी गहरा सदमा भी पहुंचा था और वे रात को सिर्फ वही जाकर बैठते थे जहां पहले उनके पिता के साथ बैठा करते थे और कई बार उनकी आंखों में आंसू भी होते थे। सलमान के इस व्यवहार की उनके फैंस काफी प्रशंसा करते हैं और इन्हीं कारणों के चलते उन्हें लोगों को काफी प्यार भी मिलता है जिसके सलमान पूरे पूरे हकदार भी हैं।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *