बिपाशा बसु की गोद भराई की तस्वीरें हुई वायरल, मां और सासु मां के साथ निभाई गोद भराई की रस्में

बिपाशा बसु बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है वही अपने लुक से हमेशा से अपने फैंस का दिल जीतने में कभी पीछे नहीं हटी। बिपाशा अपने रिलेशनशिप की खबरों के चलते कई बार सुर्खियों में भी आई लेकिन बाद में उन्होंने अपना जीवन साथी ढूंढ ही लिया। बता दें उन्होंने मशहूर टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की है और दोनों की जोड़ी को उनके फैंस के द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। बता दें एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ था और दोनों ने फिर आपस में शादी कर ली और शादी इतने साल बाद भी दोनों की जोड़ी में वही प्यार देखने को मिलता है। बता दे कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है जिसके चलते उनकी तस्वीरें भी आए दिन वायरल होती नजर आती है और फैंस जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं।

फैंस को दी थी प्रेगनेंसी की बड़ी खुशखबरी

बिपाशा बसु की गोद भराई की तस्वीरें हुई वायरल, मां और सासु मां के साथ निभाई गोदभराई की रस्में

बीते दिनों सोशल मीडिया पर बिपाशा ने अपने फैंस के साथ उनकी जिंदगी की बहुत बड़ी खुशखबरी साझा की थी। बता दे करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहते थे जिसके चलते दोनों के प्यार को भी काफी ज्यादा प्रशंसा मिली और दोनों की जोड़ी को फैंस के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया। लेकिन शादी के इतने साल गुजर जाने के बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि बिपाशा अब प्रेग्नेंट है लेकिन तब उन्होंने इस पर अपना कोई बयान नहीं दिया था लेकिन कुछ दिन बाद बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी बंप के साथ कराए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की जो फैंस को काफी पसंद आई और उन्हें बधाई देते भी नजर आए। बिपाशा ने इस नए अंदाज में अपनी प्रेगनेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की जिसको देख वे काफी ज्यादा खुश हुए और उनको ढेर सारी बधाई देने के साथ ढेर सारा आशीर्वाद भी दिया।

गोद भराई की रस्में करती दिखी बिपाशा

बिपाशा बसु की गोद भराई की तस्वीरें हुई वायरल, मां और सासु मां के साथ निभाई गोदभराई की रस्में

हाल ही में बिपाशा बसु की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद की जा रही है जिसमें वे गोद भराई की रस्म निभाते हुए नजर आ रही है। बता दे बिपाशा ने गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी और गुलाबी रंग उन पर काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहा था। वही गोद भराई की रस्मो की बात करें तो अपनी मां और अपनी सासू मां के साथ में सारी रस्में रीति रिवाज के साथ निभाती हुई नजर आई और उन्होंने एक छोटा वीडियो क्लिप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया जिसको उनके फैंस के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपनी मां के साथ भी कुछ तस्वीर शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा कि मैं बिल्कुल आपके जैसी मां बनना चाहती हूं जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही बिपाशा अपने बेबी के साथ अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी देंगी जिसका वे काफी समय से इंतजार भी कर रहे हैं।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *