बॉलीवुड एक्ट्रेस जानवी कपूर की बहन खुशी कपूर आजकल अपने लुक्स को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। अक्सर जब खुशी अपने घर से बाहर निकलती है तो पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद कर ही लेते हैं। आजकल वह अपनी बोल्ड और हॉट अदाओं को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। खुशी कपूर अपनी बहन जानवी की तरह ही बोल्ड और खूबसूरत हैं। फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही खुशी कपूर सुर्खियां बटोर चुकी है। आज भी उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर बहुत तगड़ी है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है इसीलिए अपनी एक से बढ़कर एक खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें आए दिन शेयर करती रहती हैं। हालांकि खुशी कपूर अपनी आने वाली फिल्म के लिए तैयारियां कर रही हैं। उनके चाहने वाले उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। हाल ही में खुशी कपूर को मुंबई में स्पॉर्ट किया गया। इस दौरान खुशी ने जो आउटफिट कैरी किया है वह लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
खुशी कपूर फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार

खुशी कपूर को मुंबई में स्पॉर्ट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस गर्मी के मौसम में भी स्वेटर पहने नजर आई। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को बांध रखा था और विदाउट मेकअप थी। उनके हाथ में वाटर बोटल और फोन भी था। एक्ट्रेस के इस कैजुअल लुक की चर्चाएं हो रही हैं। फैंस उन्हें हर अवतार में देखना पसंद करते हैं। अपनी दिलकश अदाओं से एक्ट्रेस लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। बता दें कि जानवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार है। इससे पहले वे स्टार फैमिली से ताल्लुक रखने के कारण काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहती हैं। यही कारण है कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव है जिसने उन्हें डेब्यू से पहले स्टार बना दिया है।
खुशी कपूर को फिल्म में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

खुशी कपूर का लेटेस्ट लुक देखकर उनके फैंस की सांसें थम गई हैं। खुशी हमेशा से ही अपनी दिलकश अदाओं से लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा देती हैं। आपको बता दें कि खुशी कपूर ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी डेब्यू करने जा रहे हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द आर्चीज’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के सेट से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर की कई तस्वीरें भी सामने आई है, जिन्हें देख फैंस की इस फिल्म को देखने की बेसब्री और भी ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। अब देखना यह है कि खुशी कपूर एक्टिंग में अपनी बहन की तरह कमाल दिखा पाती है कि नहीं। लेकिन जो भी हो खुशी बोल्डनेस और खूबसूरती में अपनी बहन को टक्कर देती नजर आती है।