दीपिका और रणवीर के तलाक की खबरों के बिच…. ख़ुद दीपिका ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के सबसे चहीते कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आजकल काफी ज्यादा सुर्खियों में है। लोग इनके रोमांस के दीवाने हैं। दोनों के बीच में केमिस्ट्री काफी अच्छी है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर खबर फैली हुई है कि दोनों के बीच कुछ दिक्कतें आ रही हैं। ख़बरें आ रही है कि दोनों का रिश्ता बुरे समय से गुजर रहा है। यहां तक कि मीडिया रिपोर्टर ने यह भी कह दिया है कि दोनों तलाक तक लेने वाले हैं। लेकिन इस मामले में दीपिका और रणवीर की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। बाद में एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात कही। जिससे यह साबित हो गया कि जितनी भी बातें हो रही है वह सब कोरी अफवाह है। आपको बता दें कि पिछली बार दीपिका पादुकोण ने पूर्व एक्ट्रेस मेगन मार्कल के साथ एक पॉडकास्ट किया था इसमें उन्होंने अपने और रणवीर के बारे में खुलकर बातें कहीं।

तलाक की खबरों के बीच दीपिका ने तोड़ी चुप्पी

दीपिका और रणवीर के तलाक की खबरों के बिच…. ख़ुद दीपिका ने किया बड़ा खुलासा

बहुत समय से यह खबरें आ रही है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अलग होने का फैसला ले लिया है। उनके रिश्ते में दरार आ रही है। लेकिन अपने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए दीपिका पादुकोण ने एक पॉडकास्ट में बताया कि “काम की वजह से रणवीर और मैं काफी समय से दूर है और एक हफ्ते की म्यूजिक काॅन्सट के बाद वापस लौटे हैं। वो मुझे देखकर काफी खुश होंगें।” दीपिका का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद से फैंस ने गहरी सांस ली है और यह पक्का हो गया है कि आज भी रणवीर और दीपिका के बीच में प्यार है। आज भी वो एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। आपको बता दें कि रणवीर दीपिका की तलाक की खबरे एक रेंडम ट्वीट से उड़ी थी।

रणवीर और दीपिका की शादी

दीपिका और रणवीर के तलाक की खबरों के बिच…. ख़ुद दीपिका ने किया बड़ा खुलासा

रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक है। सोशल मीडिया हो या फिर पब्लिक प्लेस दोनों एक दूसरे को प्यार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों की एक से बढ़कर एक तस्वीरें हैं। जिन्हें देख फैंस अपना प्यार लुटाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट भी किया था। पहली बार इन दोनों कपल्स को ‘मूवी 83’ में देखा गया था। यह फिल्म 2021 में दिसंबर में रिलीज हुई थी हर बार की तरह इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म को बेहतरीन रिव्यू मिले लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वही दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आई थी।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *