रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक है। ब्रह्मास्त्र में पहली बार रणबीर और आलिया की जोड़ी साथ दिखाई दी। फिल्म में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से इन दोनों ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है। फैंस इन दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। आजकल आलिया भट्ट अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट के घर गोद भराई सेरेमनी हुई थी। जिसमें उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल थे। गोद भराई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और लोग इन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं और अपने बच्चे को गोद में लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रणबीर कपूर करेंगे अपने बच्चे की देखभाल, वही आलिया डिलीवरी के बाद फिल्मों की शूटिंग के लिए वापस लौटेंगी

आलिया और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी और शादी के लगभग 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। तब से लेकर अब तक फैंस आलिया की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। आलिया और रणबीर के आने वाले बच्चे को लेकर फैंस के साथ साथ रणबीर और आलिया का पूरा परिवार एक्साइटिड है। क्या आपको पता है इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर पैटनिटी ब्रेक लेने जा रहे हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने अपने बच्चे के जन्म के बाद कुछ समय के लिए अपनी एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला लिया है। वही आलिया भट्ट अपनी डिलीवरी के बाद वापस काम पर लौट आएगी और रणवीर कपूर अपने बच्चे की देखभाल करने के लिए घर पर ही रुकेंगे। जैसे ही यह खबर फैंस के सामने आई तो वह चौक गए। यहां तक कि कुछ यूजर्स तो रणबीर कपूर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
रणबीर बच्चे के लिए काम से लेंगे ब्रेक

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई यह काफी तेजी से वायरल हो गई। यूजर्स जमकर रणबीर कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ यूजर्स ने तो रणबीर कपूर की एक्टिंग पर भी सवाल उठाते हुए उनका मजाक उड़ाया है। रणबीर को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘अरे वाह क्या बात है. अब बच्चा यह संभालेगा और आलिया मैडम काम पर जाएगी।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘एक ब्रह्मास्त्र फिल्म के लिए क्या-क्या कुर्बानी देनी पड़ रही है रणबीर को।’ वही किसी ने यह भी लिखा कि ‘आलिया बच्चा होते ही फिल्मों में काम शुरू करेगी और रणबीर डायपर चेंज करेंगे।’ सूत्रों के मुताबिक रणबीर कपूर पिता बनने को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है इसीलिए वो पैटर्निटी ब्रेक लेने वाले हैं। बताया यह भी जा रहा है कि वह संदीप वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ के बाद कोई भी फिल्म साइन नहीं कर रहे हैं। अब रणबीर कपूर पैटर्निटी ब्रेक लेने के बाद ही कोई नई फिल्म साइन करेंगे। वही आलिया भट्ट के पास कई सारी फिल्में हैं तो वह डिलीवरी के बाद वापस अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर देगी।