रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी लाइफ में एक नन्ही परी की एंट्री से काफी ज्यादा खुश है। बता दे कि 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया तब से ही रणवीर और आलिया को बधाइयां मिल रही है। आलिया ने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इस खबर को सुनने के बाद बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ फैंस भी बहुत ज्यादा खुश है। तमाम सिनेमा हस्तियां भी रणबीर आलिया को पेरेंट्स बनने पर बधाई दे रही है। आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस के साथी गुड न्यूज़ शेयर कि थी। जिस पर फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। नन्ही परी को आशीर्वाद भी दे रहे है। इसी बीच कपल ने अपनी बेटी का नाम भी अनाउंस कर दिया है उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘राहा’ रखा है। आलिया ने इस बात की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी थी कि राह नाम उनकी सास ने रखा है।
पिता बनने के बाद रणबीर की जिंदगी में आए हैं कई बदलाव
साथ ही फैंस कपल की बेटी का चेहरा देखने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बेटी राहा कि जिंदगी में आने से कपल की जिंदगी में कई बदलाव आ रहे हैं। इसी बीच रणवीर को एक डर भी है। हालिया हुए एक इंटरव्यू में रणवीर ने अपने इस डर का खुलासा किया। हाल ही में रणबीर कपूर ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने अपने पिता बनने के बाद हुए बदलावों का जिक्र किया। साथ ही बताया कि उन्हें किस बात का डर है। रनवीर बेटी राहा के आने से काफी ज्यादा खुश है, इसलिए उन्होंने कहा कि उन्हें यह फैसला पहले ही ले लेना चाहिए था। रणवीर कपूर ने अपनी इनसिक्योरिटी के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि जब वह 60 साल के हो जाएंगे तब उनके बच्चे 20 साल के हो चुके होंगे, तो क्या उस समय वे बच्चों के साथ फुटबॉल खेल पाएंगे? क्या उनके साथ दौड़ पाएंगे? रणबीर कपूर के अनुसार पिता बनना ऐसी खुशी हैं जिसका अनुभव उन्हें पहले कभी नहीं हुआ था।
रणबीर के लिए यह साल रहा बेहद ही ज्यादा खास
बता दे कि रणबीर कपूर के लिए साल 2022 बहुत ही ज्यादा खास रहा है। आलिया भट्ट से शादी करने से लेकर पिता बनने तक इस साल उन्हें लाइफ की सबसे बड़ी खुशियां मिली है। आपको बता दें कि डिलीवरी के बाद आलिया भट्ट ने भी अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। आलिया और रणबीर एक दूसरे को काफी ज्यादा सपोर्ट करते हैं। इसी कारण आलिया और रणबीर ने यह भी फैसला लिया है कि वे दोनों मिलकर बच्चे की देखभाल करेंगे। जब आलिया काम पर होगी तब रणवीर बेटी के साथ समय बिताएंगे और जब वह काम पर होंगे तो आलिया अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड करेंगी। अब जल्द ही फैंस का इंतजार भी खत्म हो जाएगा क्योंकि रणबीर जल्द ही रश्मिका मंदनना के साथ एनिमल में दिखाई देंगे। इसके अलावा श्रद्धा कपूर के साथ भी रणबीर कपूर दिखाई देंगे।