बॉलीवुड इंडस्ट्री कि जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम करते हुए एक बहुत बड़ा नाम और मुकाम हासिल कर लिया है जिसकी वजह से वह लगातार चर्चा में बनी रहती हैं आज सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के चाहने वाले लोग लाखों नहीं बल्कि करोड़ों है जो अनुष्का शर्मा की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। अनुष्का शर्मा ने मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए हैं जिसके बाद से भी वह काफी ज्यादा चर्चा में रहती है। लेकिन दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में रहती है, आए दिन अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई तस्वीरें शेयर करती रहती है।
क्रिसमस पर अनुष्का शर्मा ने किया जमकर एंजॉय

साल 2022 का क्रिसमस बहुत सारे बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए यादगार रहेगा। क्योंकि इसी साल बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बड़ी-बड़ी हस्तियों की शादी हुई है कई बड़ी-बड़ी हस्तियां पेरेंट्स बने हैं, तो दूसरी तरफ आपको बता देगी अनुष्का शर्मा ने भी इस बार क्रिसमस पर जमकर एंजॉय किया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हालांकि तस्वीरों में देखा जा सकता है अनुष्का शर्मा ने सैंटा क्लॉस ड्रेस नहीं पहनी है लेकिन तस्वीरों में देखा जा सकता है। अनुष्का शर्मा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक ब्लू कलर की डेनिम जींस और साथ ही एक रेड कलर का टॉप पहना है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने इसके ऊपर एक वाइट कलर का ओपन शर्ट भी पहना है जो कि अनुष्का शर्मा की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहा है लेटेस्ट तस्वीरों में अनुष्का शर्मा काफी ज्यादा खुशी से हंसती हुई नजर आ रही है।
अनुष्का शर्मा ने दिए सेंटा क्लोज के साथ पोज

सोशल मीडिया पर सामने आए लेटेस्ट तस्वीरों में देखा जा सकता है अनुष्का शर्मा काफी ज्यादा हंसती हुई और मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। वह कभी सोफे पर बैठ कर पोज दे रही है तो वह कभी अपनी आंखों पर सैंटा क्लॉस चश्मा लगाकर पोज देती भी नज़र आ रही है सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की इन लेटेस्ट तस्वीरों को फैंस का भरपूर प्यार देखने को मिल रहा है। तो दूसरी तरफ एक तस्वीर में देखा जा सकता है अनुष्का शर्मा एक सेंटा क्लोज के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर में भी अनुष्का शर्मा हंसते हुए नजर आ रही है और हां अपनी हंसी से अपने चाहने वाले लोगों को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना रही है। आज अनुष्का शर्मा की मुस्कुराहट देखने पर लाखों लोग फिदा हो जाते हैं तो इस लेटेस्ट तस्वीरों में अनुष्का शर्मा एक बार फिर मुस्कुराती हुई नजर आ रही है।